{"_id":"6581cd21c83913bc4a0d08a6","slug":"employees-should-be-regularized-twice-a-year-federation-chamba-news-c-88-1-cmb1003-14653-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल में दो बार नियमित किए जाएं कर्मचारी : महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल में दो बार नियमित किए जाएं कर्मचारी : महासंघ
विज्ञापन
बनीखेत। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश रसकार से मांग की है कि साल में दो बार अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने के फैसले को पुन: लागू किया जाए। इस मामले को लेकर पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक आशा कुमारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए सरकार और पूर्व विधायक का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिलाध्यक्ष सुनील जरयाल, पूर्व अध्यक्ष अमित जरयाल, खंड बनीखेत के अध्यक्ष संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही अपना वादा किया है। इसके लिए सभी पदाधिकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित अन्य विधायकों का आभार जता रहे है।
बताया कि हाल ही में सरकार ने साल में एक बार ही अनुबंध कर्मचारियों का नियमित करने के निर्देश दिएं है। जबकि इससे पहले दो बार साल में कर्मचारियों को नियमितीकरण मिला है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस निर्णय को पुन: बहाल किया जाए। खंड बनीखेत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह, आईटी सेल के अध्यक्ष राकेश शास्त्री, महिला विंग अध्यक्ष रश्मी ठाकुर, रंजना, हस्तु, अंतिमा शर्मा और वंदना धीमान आदि सदस्य मौजूद रहे।