{"_id":"66390c59fb4a996c8c08c03a","slug":"employees-of-polling-parties-will-not-be-able-to-take-postal-ballot-paper-home-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124195-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पोस्टल बैलेट पेपर घर नहीं ले जा सकेंगे पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पोस्टल बैलेट पेपर घर नहीं ले जा सकेंगे पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी
Mon, 06 May 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 06 May 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
चंबा में प्रैस वार्ता के दौरान उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल और एसपी अभिषेक यादव।संवाद
चंबा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस और गृह रक्षक जवान भरने पोस्टल बैलेट पेपरों को भरने के लिए घर नहीं ले जाएंगे।
वे अपने पोस्टल बैलेट पेपर किसी भी राजनीतिक दल को नहीं दिखा पाएंगे। पोलिंग पार्टियों, पुलिस और गृह रक्षक जवानों के लिए होने वाली दूसरे और अंतिम प्रशिक्षण के दौरान ही पोस्टल बैलेट पेपर भरवाकर जमा कर लिए जाएंगे। उपायुक्त ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि जिला चंबा में चार लाख 5 हजार 257 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2 लाख 5 हजार 234 पुरुष, 2 लाख 21 महिला और दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संबंधित बीएलओ 17 मई को 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों समेत दिव्यांजनों से पोस्टल पेपर के जरिये मतदान करवाकर उसे एकत्रित करेंगे। ये तीन जून को गिनती के दिन सुबह आरओ कांगड़ा तक पहुंचा दिए जाएंगे। बताया कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुराह, भरमौर, चंबा, डलहौजी, भटियात में यूथ मतदान केंद्र होंगे। इनके संचालन का जिम्मा 35 वर्ष के कम आयुवर्ग के युवाओं पर होगा। बीते लोकसभा चुनाव में कम मत प्रतिशतता वाले क्षेत्रों में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए फोर वाए फोर मिशन चलाया गया है। इसके बेहतरीन परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खड़ामुख-होली मुख्य मार्ग यदि चुनावों से पहले बहाल नहीं होता है तो इसके लिए उपमंडल अधिकारी ने सियूर पुल से पोलिंग पार्टियों, सामान समेत पुलिस-गृह रक्षक जवानों की आवाजाही की योजना बनाई है।
--
थानों, चौकियों में जमा हुईं 94 लाइसेंसी बंदूकें
पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि लोस चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए जिला पुलिस, बटालियन, पैरामिल्ट्री फोर्स तैनात की जाएगी। जवान पहुंचने पर फ्लैग मार्च समेत अन्य गतिविधियां भी करेंगे। बताया कि अब तक जिले में 94 प्रतिशत लाइसेंस धारक बंदूकें चौकियों, थानों में जमा हो चुकी हैं। शेष भी जल्द जमा होने की उम्मीद हैं। बताया कि चुनावों के मद्देनजर जिले में अब तक तीन लाख 6 हजार 800 लीटर शराब बरामद की गई है। ढाई लाख लीटर गुडांजी नष्ट की गई है। बताया कि जिला चंबा के पड़ोसी राज्य जेएंडके साथ तीन बार्डर और पंजाब राज्य के साथ लगते बार्डर पर पुलिस जवान मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।