फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Emphasis on linking rural tourism with livelihoods in Chamba.

Chamba News: चंबा में ग्रामीण पर्यटन को आजीविका से जोड़ने पर जोर

Sun, 27 Sep 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 27 Sep 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on linking rural tourism with livelihoods in Chamba.
द्वाट महादेव में विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम, स्थानीय संस्कृति और उत्पादों को पर्यटन से जोड़ने की पहल
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देखे, साहसिक पर्यटन और घर-आधारित पर्यटन की संभावनाएं जानीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘चलो चंबा’ के तहत द्वाट महादेव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि चंबा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और ग्रामीण पर्यटन को स्थानीय आजीविका से जोड़ने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने के साथ स्थानीय लोगों की आय भी बढ़ाई जा सकती है। युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन, कृषि, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद और घर-आधारित पर्यटन को ग्रामीण पर्यटन की ताकत बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिम सखी, हिम स्वाद, गाबदिका और द्वाट महादेव स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। पहाड़ ट्रस्ट ने पारंपरिक बीजों और स्थानीय कृषि ज्ञान की जानकारी दी। साहसिक पर्यटन गतिविधियों से संबंधित उपकरणों और उनके उपयोग को लेकर भी सत्र हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने घर-आधारित पर्यटन इकाइयों का दौरा कर संचालकों और ग्रामीणों से संवाद किया। लोकनृत्य, गांव भ्रमण, पौधरोपण और अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियां भी हुईं। खज्जियार और द्वाट महादेव के सामुदायिक प्रतिनिधियों ने पर्यटन से जुड़े अनुभव साझा किए। इस दौरान डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जरिए स्थानीय उत्पादों और पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान दिलाने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed