फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elementary Education Department will take action against teachers missing from school

Chamba News: प्रारंभिक शिक्षा विभाग करेगा स्कूल से नदारद रहे शिक्षकों पर कार्रवाई

Fri, 11 Oct 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Elementary Education Department will take action against teachers missing from school
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांधा में नदारद पाए गए स्कूल प्रभारी, टीजीटी अध्यापक और प्रवक्ता पर अब कार्रवाई प्रारंभिक शिक्षा विभाग करेगा।
विज्ञापन

इस्टेबलिसमेंट के तहत यह तमाम अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन हैं। उच्च शिक्षा विभाग के पास पहुंचा जवाब प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में दिया जाएगा। जवाब के आधार पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग इस मामले में कार्रवाई करेगा।

गौरतलब है कि 16 सितंबर को उच्च शिक्षा विभाग चंबा की टीम ने स्कूल में औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रभारी, टीजीटी और एक राजनीतिक शास्त्र का प्रवक्ता बिना छुट्टी अनुपस्थित पाया गया था। स्कूल में सफाई व्यवस्था भी निम्न स्तर की पाई गई थी। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिता के लिए कंटीजन इंचार्ज बनाने के मामले पर भी लापरवाही पाई गई। बहरहाल, विभागीय टीम ने औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही को लेकर रिपोर्ट तैयार की। इसके आधार पर स्कूल प्रभारी समेत टीजीटी और प्रवक्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। हाल ही में शिक्षकों ने कारण बताओ नोटिस के जवाब दिए हैं। नोटिस उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए, मगर इस्टेबलिसमेंट के तहत यह शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत आते हैं। स्कूल प्रभारी सीएंडवी के तहत भाषा अध्यापक हैं। टीजीटी भी प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत आते हैं। प्रवक्ता भी स्कूल प्रबंधन समिति के तहत नियुक्त हैं। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि शिक्षकों के जवाब आ गए है। कहा कि इस्टेबलिसमेंट प्रारंभिक शिक्षा विभाग में होने के चलते यह जवाब प्रारंभिक शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed