{"_id":"669a9ae0ae34d49406006514","slug":"electricity-cut-off-for-two-hours-due-to-branch-falling-from-tree-chamba-news-c-88-1-cmb1003-129330-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेड़ से टहनी गिरने से दो घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेड़ से टहनी गिरने से दो घंटे गुल रही बिजली
Fri, 19 Jul 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत कियाणी में बिजली लाइन पर एक पेड़ की टहनी गिर गई। इससे बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सूचना मिलने पर बोर्ड की टीम पहुंची। टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल की। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे अचानक बिजली लाइन पर एक टहनी गिर गई। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लोगों ने बताया कि अकसर क्षेत्र में जरा सी हवा चलने पर बिजली गुल हो जाती है। बिना बिजली प्रचंड गर्मी में दिन गुजारना उन्हें परेशानी भरा रहता है। बताया कि बोर्ड को पंचायत बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए। ग्रामीणों में रमेश कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, नीरज कुमार, करन कुमार, राज कुमार, सुरेंद्र सिंह ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि क्षेत्र में बेहतर बिजली की आपूर्ति की जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में आया था। कहा कि बिजली आपूर्ति को बारह बजे बहाल कर दिया गया।
--