फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity board employees union upset over misbehavior

दुर्व्यवहार पर बिफरा बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ

Thu, 31 Mar 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity board employees union upset over misbehavior
चंबा में बिजली काटने गए कर्मचारी को धमकी देने पर प्रदर्शन करते बिजली बोर्ड के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चंबा। अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन चंबा के पदाधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वीरवार को इस मामले को लेकर पदाधिकारियों ने रोष रैली निकाली और उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल दरबारी लाल, अनिल वर्मा, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, किशोर कुमार, जगदीश चंद और बुद्धि प्रकाश ने बताया कि बीते दिनों बोर्ड के कुछ कर्मचारी बिजली बिल जमा न करवाने वाले एक दुकानदार का बिजली कनेक्शन काटने गए थे, लेकिन उस दुकानदार ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही धक्का-मुक्की की। उन्होंने बताया कि सरकारी ड्यूटी के दौरान व्यक्ति ने बाधा पहुंचाई।
विज्ञापन

साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि अगर इस तरह बोर्ड के कर्मचारियों को लोग धमकियां देंगे तो वे काम कैसे करेंगे? उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने काफी समय से बिजली बिल की अदायगी नहीं की थी। इसके चलते टीम कनेक्शन काटने गई थी। संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed