फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity board bent, darkness will disappear from the streets of Dalhousie

Chamba News: बिजली बोर्ड झुका, डलहौजी की गलियों से छंटेगा अंधेरा

Thu, 12 Dec 2024 11:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity board bent, darkness will disappear from the streets of Dalhousie
डलहौजी (चंबा)। पिछले करीब 15 दिन से अंधेरे में डूबी पर्यटन नगरी डलहौजी की गलियों में अब उजाला हो जाएगा। विद्युत बोर्ड को उपभोक्ता आयोग के आदेशों के मुताबिक बिना विलंब के स्ट्रीट लाइटों की बिजली बहाल करने के आदेश दिए हैं। नगर परिषद डलहौजी की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल और नगर परिषद के अधिवक्ता अरविंद महाजन के प्रयासोें से यह कामयाबी नगर परिषद डलहौजी को मिली है।
विज्ञापन


दरअसल, करीब 15 दिन पहले बिजली बोर्ड की ओर से नगर परिषद डलहौजी के तहत आते विभिन्न वार्डाें में लगी स्ट्रीट लाइटों का बिजली कनेक्शन काट दिया था। इससे पूरी पर्यटन नगरी डलहौजी में अंधेरे में डूब गई थी। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी अंधेरे में ठोंकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। जबकि नगर परिषद की ओर से नवंबर 2024 तक नियमित रूप से बिजली बिल की अदायकी की थी। इसके बाद भी बिजली बोर्ड की ओर से बिजली काट दी गई। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बहरहाल, नगर परिषद डलहौजी की कार्यकारी अधिकारी और अधिवक्ता अरविंद महाजन ने कंज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज करवाई। जहां मामले की पूरी सुनवाई हुई और अब विद्युत बोर्ड को जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

डलहौजी में विंटर सीजन अब शुरू होने वाला है। क्रिसमस और नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटों की बिजली बाधित होने से जहां पर्यटन व्यवसाय पर असर पड़ रहा था तो वहीं, दूसरी तरफ स्थानीय लोगों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। अब नगर परिषद डलहौजी की गलियों में उजाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नगर परिषद डलहौजी के अधिवक्ता अरविंद महाजन ने बताया कि कंज्यूमर फोरम में शिकायत दी गई। जहां सुनवाई के बाद नगर परिषद को जीत मिली है और बिजली बोर्ड को बिना विलंब बिजली बहाल करने के निर्देश दिए हैं। इसमें नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के प्रयास भी सराहनीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed