{"_id":"66041e19e010b872da07ff26","slug":"electricity-bill-counters-will-remain-open-even-on-holidays-till-30th-chamba-news-c-88-1-ssml1004-121407-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 30 तक छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 30 तक छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर
Wed, 27 Mar 2024 06:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 27 Mar 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
30 तक छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर
चंबा में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली बोर्ड ने लिया निर्णय
ऑनलाइन माध्यम से बिल जमा न होने पर बोर्ड ने बनाई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बिजली का बिल जमा करवाने वाले उपभोक्ता अब छुट्टी वाले दिन भी बिल जमा करवा सकेंगे। बिजली बोर्ड चंबा ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की है। दरअसल, ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल जमा नहीं हो रहे हैं। ऐसे में विद्युत उपमंडल चंबा-1 के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कार्यालय में बिजली बिल काउंटर 30 मार्च तक छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे। सभी उपभोक्ता कार्यालय में आकर बिजली बिल जमा करवा सकते हैं।
गौरतलब है कि महीने के अंतिम सप्ताह में बिजली जमा करवाने के लिए बोर्ड तिथियां निर्धारित करता है। इस अवधि में कोई उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवाता है तो बोर्ड विलंब शुल्क अगले बिल में जोड़ देता है। बिल में इसे जमा करवाने की तिथियां अंकित रहती हैं। बिजली बोर्ड उपमंडल चंबा प्रथम के सहायक अभियंता हंस राज चौहान ने बताया कि ऑनलाइन बिल जमा न होने के कारण अब तीस मार्च तक छुट्टी वाले दिन भी उपभोक्ता बिजली बिल जमा करवा सकेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है।