फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electiricity board issue notice to government department bharmour

बोर्ड ने भरमौर में 14 सरकारी विभागों को जारी किए नोटिस

Thu, 23 Jan 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
electiricity board issue notice to government department bharmour
रणजीत शर्मा
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के 14 सरकारी विभागों को बिजली बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। यह विभाग लंबे समय से बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। विभाग ने करीब 30 लाख रुपये पर कुंडली मार रखी है। बिजली बोर्ड के अनुसार विभाग ने इसको लेकर पहले भी कई बार नोटिस किए हैं। मगर विभाग बिलों की अदायगी करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। इसके चलते बिजली बोर्ड ने सरकारी विभागों के कार्यालयों का बिजली कनेक्शन काटने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अंतिम मौके के रूप में 15 दिन का समय दिया है।
बोर्ड के अनुसार सरकारी विभागों को अंतिम नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस के मिलने के बाद अगर किसी विभाग ने 15 दिन के भीतर लंबित बिल नहीं भरा तो उस विभाग का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस परेशानी से बचने के लिए विभागीय अधिकारियों को समय रहते अपने विभागों का लंबित बिल जमा करवाना होगा। अन्यथा बोर्ड उपरोक्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। क्योंकि बिल जमा न होने से बोर्ड को घाटा उठाना पड़ रहा है। बोर्ड की ओर से सभी विभागीय अधिकारियों से लंबित बिल भरने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

इन विभागों ने जमा नहीं करवाया बिजली का बिल
भरमौर में संचालित शिक्षा विभाग, लोनिवि, स्वास्थ्य, आईपीएच, बीडीओ, टेंपल, वन विभाग, पर्यटन विभाग, मत्स्य, पुलिस, को-ऑपरेटिव, पंचायती, उपमंडलाधिकारी कार्यालय और एनएचपीसी की ओर से पिछले एक साल से अधिक समय से बिजली का बिल नहीं भरा गया है। बोर्ड बिल जमा करवाने को इन विभागों के अधिकारियों को कई बार नोटिस भी भेज चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि सरकारी विभागों के अधिकारियों को बिल जमा करवाने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। 15 दिनों में बिल जमा न करवाने वाले विभागों के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed