फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Election tips given to women workers

महिला कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

Mon, 18 Apr 2022 09:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Election tips given to women workers
बचत भवन चंबा में आयोजित बीजेपी महिला मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक में मौजूद महिला भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : Chamba
चंबा। जिलास्तरीय महिला युवा मोर्चा की बैठक भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में हुई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कांता ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर और मंडलाध्यक्ष सीमा कश्यप ने प्रदेशाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ, शॉल, टोपी और चंबा थाल भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने बैठक में बीते वर्ष के कार्यों की समीक्षा कर महिला कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने की बात कही। कहा कि एक बूथ पर 20 महिला प्रतिपालिकाएं तैनात की जाएंगी। प्रतिपालिकाओं का कर्तव्य रहेगा कि वे हरेक घर पर भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला मोर्चा की मुख्य मांगों को पूरा करते हुए बसों में महिलाओं को 50 फीसदी किराये और बिजली की 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके लिए महिला युवा मोर्चा ने जयराम सरकार का आभार व्यक्त किया है। राष्ट्रीय पंजीकरण जैम पोर्टल की संयोजक मालविका पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में उत्पादकों को बिचौलियों से बचाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। इसके तहत जैम पोर्टल के जरिये अब स्वयं सहायता समूह और किसी भी वस्तु को तैयार करने वाली महिलाएं सीधे तौर पर ग्राहक को सामान बेच कर इसका मुनाफा कमा सकती हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नो देवी, संसदीय क्षेत्र प्रभारी शोभा डढवाल, जिला प्रभारी परमजीत मनकोटिया, जैम पोर्टल की राष्ट्रीय पंजीकरण सह-संयोजक संतोष सैनी, जैम पोर्टल की राष्ट्रीय पंजीकरण पदाधिकारी उषा वाजपेयी समेत महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed