फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elderly man walking on roof of house dies after falling

Chamba News: घर की छत पर टहल रहे बुजुर्ग की गिरने से मौत

Sun, 29 Oct 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 29 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Elderly man walking on roof of house dies after falling
चंबा। घर की छत पर टहलते समय पैर फिसलने से नीचे गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्म चंद पुत्र माधो राम निवासी गांव तगनी डाकघर बरेई तहसील धरवाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कर्म चंद दोपहर करीब 2:00 बजे अपने घर की छत पर टहल रहे थे। अचानक पांव फिसलने से अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गए। उनके चीखने की आवाज को सुनकर परिवार के अन्य लोग तुरंत पहुंच गए। घायल अवस्था में उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। बुजुर्ग की अचानक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के मुख्य सदस्य के अचानक चले जाने से सदस्यों की आंखों से आंसू बंद नहीं हो रहे थे। कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि छत से नीचे गिरकर घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed