फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elderly dies after falling from a tractor in Sihunta

Chamba News: सिहुंता में लेंटर से गिरने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 27 May 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Elderly dies after falling from a tractor in Sihunta
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत सिहुंता में एक बुजुर्ग की लेंटर से गिरने के कारण मौत हो गई। यह घटना सोमवार को हुई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान करमान सिंह पुत्र नर बहादुर निवासी गांव सिहुंता के रूप में हुई है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति रविवार शाम को अपने घर की छत पर था। इसी दौरान उसका संतुलन खो गया और लेंटर से नीचे जा गिरा। परिजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस चौकी सिहुंता के प्रभारी गुरबख्श ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

------
मैहला ने धरवाला को तीस रनों से दी शिकस्त
चंबा। मैहला जातर मेले के उपलक्ष पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मैहला की टीम ने धरवाला की टीम को तीस रनों से शिकस्त दी। इस मैच में मैहला की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित आठ ओवरों में नब्बे रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धरवाला की टीम साठ रन ही बना सकी। इस जीत के साथ मैहला की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजक करण कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed