फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eklavya Residential School will be built in Pangi's Dharwas with Rs 84.50 crores.

Chamba News: पांगी के धरवास में 84.50 करोड़ से बनेगा एकलव्य आवासीय विद्यालय

Fri, 28 Jun 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Jun 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Eklavya Residential School will be built in Pangi's Dharwas with Rs 84.50 crores.
चंबा के पांगी में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शिलान्यास के बाद जनजातीय विकास मंत्री जगत सिं
पांगी (चंबा)। बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनजातीय क्षेत्र पांगी के प्रवास के तीसरे दिन घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में 86.41 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और भूमि पूजन किए।
विज्ञापन

उन्होंने धरवास में 84.50 करोड़ से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शिलान्यास के अलावा घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के मद्देनजर सौंदर्यीकरण कार्याें का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

धरवास में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शिलान्यास अवसर पर मंत्री ने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पांगी का भवन आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होगा। इसमें विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधा युक्त छात्रावास, खेलकूद मैदान, डिजिटल पुस्तकालय जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बनने से पांगी के विद्यार्थियों को घर-द्वार उच्च स्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं व वातावरण मिलेगा तथा भविष्य में यह विद्यालय घाटी की तरक्की और खुशहाली के लिए कारगर साबित होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य भारत सरकार की ओर से तय मानकों के अनुरूप किया जाएगा। इसे भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से तीन साल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के विषय में भी जानकारी दी। इस अधिनियम का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें जल्द हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने धरवास में क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और सिद्ध स्पोर्ट्स क्लब धरवास को अपनी ओर से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed