{"_id":"6515b5bee1e35d1e5f018074","slug":"eight-meters-uprooted-connections-of-42-more-consumers-will-be-cut-chamba-news-c-88-1-cmb1003-8638-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आठ मीटर उखाड़े, 42 और उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आठ मीटर उखाड़े, 42 और उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन
Thu, 28 Sep 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। आठ बिजली उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़कर कार्यालय में जमा करवा दिए हैं।
शेष उपभोक्ताओं के भी कनेक्शन स्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने 42 उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है। इनके कनेक्शन काटे जाएंगे। बिजली बोर्ड की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार सरोल, मरेड़ी, साहो चनेड़ और खज्जियार क्षेत्र के कुछ उपभोक्ता लंबे समय से बिजली बिल की अदायगी नहीं कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से पहले इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए, मगर उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवाना जरूरी नहीं समझा। बोर्ड ने अस्थायी तौर पर कनेक्शन भी काटे, लेकिन फिर भी उपभोक्ताओं ने सकारात्मक पहल नहीं की। बहरहाल, अब बोर्ड ने स्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। टीमें संबंधित उपभोक्ताओं के घरों में दबिश भी दे रही हैं।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 42 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्थायी तौर पर काटे जाएंगे। इनमें आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिएं हैं। अब उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन लेने के लिए तमाम औपचारिकताएं शुरू से पूरी करनी होंगी।
--