{"_id":"1333176e3d8057ab0446593f7770e037","slug":"eight-juaari-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैहलुन कैंट के पास जुआ खेलते आठ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैहलुन कैंट के पास जुआ खेलते आठ पकड़े
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुए के खेल पर नकेल कसने की पुलिस की मुहिम के बावजूद जुए का खेल लोगों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। इसी के तहत शनिवार को डलहौजी पुलिस ने बैहलुन कैंट में एक निजी होटल के समीप आठ लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
इनसे मौके पर जुए के प्रयोग में लाई जा रही दस हजार पच्चीस रुपये की नकदी और ताश के पत्तों को भी बरामद किया गया।
यह मामला शनिवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे के करीब पेश आया। पुलिस ने आरोपियों से बरामद की गई नकदी और ताश के पत्तों को कब्जे में लेते हुए आठों आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना कानून अपराध है। ऐसे में इसे रोकने के लिए छेड़ी गई मुहिम आगामी भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन