{"_id":"6a08a6e568b705097105b8de","slug":"eight-candidates-contested-from-sanwal-and-changju-zp-wards-chamba-news-c-88-1-cmb1003-183621-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिप वार्ड सनवाल और चांजू \n\n\nसे मैदान में उतरे आठ प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिप वार्ड सनवाल और चांजू से मैदान में उतरे आठ प्रत्याशी
Sat, 16 May 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 16 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद चंबा के हटनाला पोलिंग बूथ में पहुंची टीम। स्त्रोत आईपीआर।
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत दो जिला परिषद वार्डाें से आठ उम्मीदवारों ने चुनावी हुंकार भरी है। जिला परिषद वार्ड सनवाल से पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
दूसरी तरफ, चांजू वार्ड से तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। एसडीएम कार्यालय तीसा ने नामांकन प्रक्रिया के बाद सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक इन दो वार्डाें से आठ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीन प्रत्याशी होने से चांजू में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार चांजू वार्ड से अहुमी देवी, देवकी और रजनी देवी चुनाव लड़ रही हैं। सनवाल से पांच उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इनमें ईश्वर कुमार, जसवंत सिंह, दीनानाथ, निर्मला और राकेश कुमार शामिल हैं। चुनाव चिह्न मिलने के बाद सभी प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है। मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए डोर-टू-डोर भी जा रहे है। संवाद
--