{"_id":"068dcf9a7478dc5d4b963b628e529394","slug":"earthquake-two-house-damazed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप से धुड़कतरा गांव के दो घरों में आई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप से धुड़कतरा गांव के दो घरों में आई दरारें
ब्यूरो, अमर उजाला/ पुखरी (चंबा)।
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत प्राहनुंई के गांव धुड़कतरा में भूकंप के झटकों से लोगों के घरों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार होशियार सिंह पुत्र डिडो राम और भीलो राम पुत्र हरदेऊ निवासी गांव धुड़कतरा के घरों को भूकंप के झटकों से दरारें आई हैं। प्राहनुंई पंचायत के प्रधान रमेश चंद, उपप्रधान संजीव कुमार, वार्ड सदस्य मदन कुमार ने बताया कि उन्होंने मौके का जायजा लिया है। घर में बुरी तरह से दरारें आई हैं। जल्द ही घर में पड़ी दरारों की मरम्मत नहीं करवाई गई तो घर को ज्यादा नुक्सान भी हो सकता है।
होशियारा राम के दो कमरों में दरारें आई हैं। इसके अलावा भीलो राम के दो कमरें व हाल को नुकसान पहुंचा है। ग्राम पंचायत प्रधान रमेश चंद ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही प्रभावित क्षेत्र का दौरान करके उन्हें राहत राशि प्रदान की जाए ताकि प्रभावित परिवार को राहत मिल सके।
विज्ञापन