फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   E-Cart Service Launches in the City for Affordable Travel

Chamba News: सस्ते सफर के लिए शहर में उतरी ई-कार्ट सेवा

Mon, 13 Apr 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
E-Cart Service Launches in the City for Affordable Travel
चंबा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दिखाई ई-कार्ट सेवा को हरी झंडी
विज्ञापन

लोगों को मेडिकल कॉलेज से भरमौर चौक तक मात्र 10 रुपये में मिलेगी यात्रा की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ई-कार्ट सेवा का शुभारंभ किया। मिलेनियम गेट से हरी झंडी दिखाकर सेवा की शुरुआत की गई।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। ई-कार्ट सेवा शहर में प्रदूषण को कम करने के साथ स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगी। यह सेवा आम लोगों के लिए किफायती और सुविधाजनक परिवहन का विकल्प बनेगी। खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और दैनिक आवागमन में कठिनाई महसूस करने वाले लोगों के लिए यह बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। अध्यक्ष ने कहा कि ई-कार्ट मेडिकल कॉलेज से भरमौर चौक तक संचालित होगी और इसका किराया मात्र 10 रुपये रखा गया है। इससे हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस तरह की जनहितकारी योजनाएं विकास को नई दिशा देती हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की रोजगारपरक नीतियों का जिक्र करते हुए बताया कि ई-व्हीकल योजना के तहत युवाओं को लगभग 50 प्रतिशत सब्सिडी पर वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर विधायक नीरज नैय्यर, उनकी पत्नी भारती नैय्यर, एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सिंह सकलानी और नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed