फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drunk duty patwari transferred

नशे में ड्यूटी करने वाले पटवारी का तबादला

Fri, 01 Apr 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Drunk duty patwari transferred
मंगला (चंबा)। शहर के समीप मंगला पटवार सर्किल में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले पटवारी पर आखिर गाज गिर गई है। उपायुक्त डीसी राणा ने पटवारी के तबादला आदेश जारी करने के साथ ही उसकी जगह अन्य पटवारी की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि पटवारी ड्यूटी के दौरान नशे में था। साथ ही विभिन्न कार्यों को लेकर कार्यालय पहुंचे लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी पटवारी पर आरोप था। शिकायत के बाद प्रशासन ने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गत सप्ताह यह पटवारी नशे की हालत में कार्यालय पहुंच गया। उस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाई जो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। वायरल वीडियो विभाग के अधिकारियों के पास पहुंची। इस वीडियो में साफ दिख रहा था कि पटवारी लोगों से दुर्व्यवहार कर रहा है। अधिकारियों के पास जैसे ही वीडियो पहुंची तो दो दिनों के भीतर कानूनगो को मामले के जांच के आदेश दिए गए। जांच के बाद मंगला से पटवारी का तबादला कर दिया गया है। उसे अब जिला मुख्यालय में तैनात दी गई है जबकि, मंगला में दीपक मेहरा को तैनात किया गया है। पटवारी का तबादला होने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था। इस दौरान ग्रामीणों ने पटवारी पर कार्यों के निपटाने में लेटलतीफी और लापरवाही बरतने के आरोप भी लगाए थे। उपायुक्त डीसी राणा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जांच के बाद पटवारी का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed