{"_id":"66f192761facb3f0c3051133","slug":"drug-sellers-are-not-welcome-near-educational-institutions-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133785-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शिक्षण संस्थानों के पास नशा बेचने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शिक्षण संस्थानों के पास नशा बेचने वालों की खैर नहीं
Mon, 23 Sep 2024 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 23 Sep 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शिक्षण संस्थानों के इर्द-गिर्द नशीली वस्तुएं बेचने वालों की अब खैर नहीं। स्वास्थ्य विभाग ने नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। ये टीमें समय-समय पर स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों समेत बिना पर्ची के नशीली वस्तुओं को बेचने वालों पर लगाम लगाने के लिए औचक निरीक्षण करेंगी।
किसी दुकान पर नाबालिग को नशीली वस्तु या धूम्रपान की वस्तु थमाई जाती है तो उसके खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना करने के साथ दुकान को भी सील किया जा सकता है।
जिले में 24 सितंबर से ऑनलाइन तंबाकू नियंत्रण अभियान का आगाज होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर भी तंबाकू की नाबालिगों को बिक्री करने वालों पर नकेल कसने के लिए तैयार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ, बीएमओ और एमओ की अगुवाई में टीमों का गठन किया है। इन टीमों के पास पहुंचने वाली शिकायतों के आधार पर या औचक निरीक्षण करने के लिए भी ये टीमें जाएंगी। इससे कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करता पकड़ा जाता है तो उसका चालान कटेगा। कोई बिना पर्ची दवाइयां या नशीली वस्तु या धूम्रपान की वस्तु बेचता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर दुकान को सील किया जा सकता है।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ चंबा डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग धूम्रपान कंट्रोल अभियान चलाएगा। इसका ऑनलाइन उद्घाटन मंगलवार को होगा। नाबालिग को नशा या धूम्रपान संबंधी कोई दुकानदार सामान बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। उसे जुर्माना समेत दुकान सील तक हो सकती है।
--