{"_id":"5e56aa678ebc3ef397646075","slug":"driving-test-schedule-chamba-chamba-news-sml3257363160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शैड्यूल जारी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शैड्यूल जारी..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चंबा ने मार्च माह का ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा ओंकार सिंह ने बताया कि 5 और 20 मार्च को चंबा, 11 और 30 मार्च को बनीखेत, 23 मार्च को चुवाड़ी, 12 मार्च को तीसा, 17 मार्च को सलूणी और 24 मार्च को भरमौर में ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।
जिन लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन कर रखा है, वे उपरोक्त तारीख को संबंधित स्थानों में पहुंचकर ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि 6, 18 व 27 मार्च को चंबा, 11 और 30 मार्च को बनीखेत और 23 मार्च को चुवाड़ी में वाहनों की पासिंग की जाएगी। पासिंग के दौरान शाम चार बजे तक ही वाहनों की जांच की जाएगी।
वाहन स्वामी पासिंग से पूर्व पैसेंजर और गुड्स टैक्स भरना सुनिश्चित करें। कहा कि किसी कारणवश उपरोक्त तिथियों में बदलाव भी संभव है। इसलिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग से पूर्व कार्यालय में अवश्य पता कर लें।