{"_id":"6a6b890a4a41ab7ee60ef824","slug":"drain-water-level-rises-children-returning-from-school-forced-to-wait-chamba-news-c-88-1-ssml1004-191687-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नाले का जलस्तर बढ़ा, स्कूल से लौट रहे बच्चों को करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नाले का जलस्तर बढ़ा, स्कूल से लौट रहे बच्चों को करना पड़ा इंतजार
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
चंबा में भरमौर की तुंद्राह पंचायत का वन्नी नाला।संवाद
Link Copied
भरमौर (चंबा)। उपमंडल की तुंद्राह पंचायत में वीरवार दोपहर बाद हुई बारिश के कारण बन्नी नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से मांदा स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे करीब 12 बच्चों को काफी देर तक नाला पार करने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
नाले पर आवागमन के लिए लकड़ी की पुली डाली गई है, लेकिन जलस्तर बढ़ने के कारण बच्चे पुली पार करने का साहस नहीं जुटा पाए। बढ़ते पानी को देखकर बच्चे घबरा गए और सुरक्षित स्थान पर रुककर जलस्तर कम होने का इंतजार करते रहे। पानी का बहाव कम होने के बाद ही सभी बच्चे सुरक्षित अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। तुंद्राह पंचायत के प्रधान पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद हुई बारिश के चलते बन्नी नाले का जलस्तर बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुंच गए हैं। किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम में बन्नी नाले पर सुरक्षित एवं स्थायी पुल निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।