फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dozens of vehicles stuck in jam on Chamba-Kariyan road

चंबा-करियां सड़क पर जाम में फंसे रहे दर्जनों वाहन

Thu, 03 Mar 2022 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Dozens of vehicles stuck in jam on Chamba-Kariyan road
जुलाहकड़ी के पास जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-करियां मार्ग पर वीरवार दोपहर एक बजे यातायात जाम हो गया। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बारिश में दोपहिया वाहन चालकों को भीगना पड़ा जबकि, अन्य वाहनों में सवार लोगों को भी परेशानी हुई। स्कूली बच्चे समय पर अपने घर नहीं पहुंच पाए। करीब बीस मिनट तक सड़क पर यातायात जाम रहा।
विज्ञापन

जब वाहनों की लाइन भरमौर चौक तक पहुंच गई तो वहां तैनात यातायात पुलिस कर्मी ने जाम खुलवाने के लिए मोर्चा संभाला। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि इस सड़क पर पहली बार ट्रैफिक जाम नहीं हुआ है बल्कि दोपहर के समय रोजाना ट्रैफिक जाम हो जाता है। इसलिए जुलाहकड़ी में पुलिस को नियमित रूप से एक पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी लगवानी चाहिए। इसके अलावा जुलाहकड़ी स्थित बैंक के पास सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। छोटे बच्चों के स्कूल शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने के लिए इस रास्ते पर सफर करते हैं। ऐसे में ट्रैफिक जाम होने से उन्हें बच्चों को घर पहुंचाने में परेशानी हो रही है। वहीं, डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। इसके समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed