फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Don't praise God for your selfishness: Deepak

अपने स्वार्थ के लिए न करें ईश्वर की स्तुति : दीपक

Sun, 12 Jan 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Jan 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Don't praise God for your selfishness: Deepak
चंबा के सत्संग भवन मुगला में सत्संग सुनते अनुयायी।संवाद
चंबा।
विज्ञापन

संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में भक्ति पर्व के उपलक्ष्य पर सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महात्मा दीपक ने की। समागम का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया। इस मौके पर दूर दराज़ के गांवो साहो, जडेरा, राख, जांगी, मैहला, मंगला, आदर्शनगर आदि क्षेत्रों से आए संतों महात्माओं ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं को अपने विचारों व भजनों द्वारा व्यक्त किया। मंच पर विराजमान महात्मा दीपक ने अपने सारगर्भित प्रवचनों से साध संगत को भाव विभोर करते हुए कहा कि जीवन का जो सार तत्त्व है, वह शाश्वत रूप में यह निराकार प्रभु परमात्मा है। यदि हम किसी स्वार्थ की पूर्ति के लिए ईश्वर की स्तुति करते हैं, तो वह भक्ति नहीं कहलाती। भक्ति तो हर पल, हर कर्म को करते हुए ईश्वर की याद में जीवन जीने का नाम है। यह एक हमारा स्वभाव बन जाना चाहिए।  सत्संग के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह जानकारी सेवादार विनोद कुमार ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed