फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Doctors are not being deployed without a struggle

Chamba News: बिना संघर्ष नहीं हो रही डॉक्टरों की तैनाती

Sun, 24 Aug 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Doctors are not being deployed without a struggle
चंबा। जिला चंबा के नागरिक अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। हालात यह हैं कि सरकार बिना आंदोलन और दबाव के अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती करने के मूड में नजर नहीं आ रही। कुछ दिन पहले किहार अस्पताल में डॉक्टर न होने पर उपप्रधान को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा। नतीजा यह निकला कि हड़ताल के कुछ दिन बाद वहां सरकार ने एक डॉक्टर की नियुक्ति कर दी। इसी तरह, भरमौर अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती को लेकर स्थानीय विधायक को मामला उच्च न्यायालय तक ले जाना पड़ा। इसके बाद ही सरकार ने तीन डॉक्टरों की तैनाती की।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जहां लोग चुपचाप हालात झेल रहे हैं, वहां सरकार कोई कदम नहीं उठा रही, लेकिन जहां जनता संघर्ष का रास्ता अपनाती है, वहां तुरंत डॉक्टर भेज दिए जाते हैं। ऐसे में लोगों का विश्वास टूटता जा रहा है और वे मजबूरी में हड़ताल और अनशन जैसे रास्ते अपना रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण हंसराज, केवल कुमार, प्रदीप कुमार, चंद राम, विनोद कुमार, देसराज, सुरेंद्र और दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में सात नागरिक अस्पताल हैं। इनमें से कई में डॉक्टरों के पद लंबे समय से खाली हैं। सरकार और प्रशासन को कई बार लिखित में मांगपत्र दिए गए, लेकिन किसी पर गौर नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब डॉक्टरों की तैनाती करवाने के लिए उन्हें संघर्ष करना ही पड़ेगा। सरकार की गंभीरता सिर्फ वहां तक सीमित है जहां दबाव और विरोध हो रहा है।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने कहा कि जिला चंबा के नागरिक अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed