फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   doctor protest in tissa hospital

सीविल अस्पताल तीसा में चिकित्सकों की हड़ताल जारी

Sun, 13 Feb 2022 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
doctor protest in tissa hospital
सिविल अस्पताल तीसा में हड़ताल के दौरान रोष प्रकट करते डॉक्टर। - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में चिकित्सकों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। रविवार को सीएचसी तीसा में चेकअप करवाने के लिए आने वाले मरीजों की आमद कम रही। मगर सुबह 9 बजे इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को साढ़े ग्यारह बजे ही उपचार मिल सका। इसके बाद वे दवाइयां लेकर घरों को लौटे।
विज्ञापन

डॉ. दीकांक्षी, डॉ. अमर, डॉ. नीतिश, डॉ. विवेक, डॉ. आकांक्षा और डॉ. निखिल ने बताया कि चिकित्सक विभिन्न विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा चिकित्सकों ने सरकार से मांग उठाई कि उन्हें पंजाब वेतन आयोग की तर्ज पर पे की लिमिट 2,17,600 से 2,36,600 की जाए। चिकित्सकों की पदोन्नति में काफी सीमित विकल्प होने की वजह से एसपीएस की 4-9-14 की स्कीम को दोबारा शुरू किया जाए। प्रदेश के चिकित्सकों को पंजाब की तर्ज पर पीजी भत्ता मिले।
विज्ञापन

एनपीए को भी 25 प्रतिशत रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपना पे-कमीशन बना रही है और अफसरशाही के चक्कर में पंजाब पे-कमीशन को आधा-अधूरा और भेदभावपूर्व तरीके से लागू किया जा रहा है। इस कारण चिकित्सकों में भारी आक्रोश है। इस व्यवस्था से नए चिकित्सकों पर एनपीए न लागू करके उसे करीब 60 प्रतिशत पे-स्केल पर काम शुरू करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed