{"_id":"5e2ae2978ebc3e4b15189bad","slug":"doctor-chamba-news-sml3220299195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी सलूणी में मरीजों को अब 24 घंटे मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी सलूणी में मरीजों को अब 24 घंटे मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूणी में अब लोगों को रात को भी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सरकार ने सीएचसी सलूणी में एक अन्य डॉक्टर की नियुक्ति कर दी है। अब सलूणी में डॉक्टरों की संख्या एक से बढ़कर दो हो गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से तीसरे डॉक्टर के ऑर्डर किए जा चुके हैं। कुछेक दिनों में एक अन्य डॉक्टर नियुक्त हो जाएगा। ऐसा होने पर सलूणी में तीन डॉक्टर हो जाएंगे। मरीजों को इलाज के लिए दर बदर नहीं भटकना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर होने की वजह से शाम को सीएचसी में ताला लटक जाता था। रात को स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए मरीजों को किहार या चंबा जाना पड़ता था। इसको लेकर कुछेक दिन पहले अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया। इसके चलते सरकार ने सलूूूणी में एक अन्य डॉक्टर को नियुक्त कर दिया।
डॉ. वसीम अकरम ने सीएचसी सलूणी में पदभार संभाल लिया है। अब शाम को सीएचसी में ताला नहीं लगता। सीएचसी में रात्रि सेवाएं शुरू होने से ग्राम पंचायत सलूूूणी, सिंगाधार, दिघाई, खरोटी, खरल, सूरी व पुखरी के लोगों को लाभ मिलेगा।
बीएमओ डॉ. मनोज ठाकुर ने बताया कि सीएचसी सलूणी में अतिरिक्त डॉक्टर ने ज्वाइन कर लिया है। सीएचसी में रात्रि सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। एक ओर डॉक्टर के ऑर्डर सरकार की ओर से किए गए हैं।