फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Diur triumphed in Kabaddi, while Singadhar emerged victorious in Volleyball.

Chamba News: कबड्डी में डियूर और वॉलीबाल में सिंगाधार ने मारी बाजी

Sat, 05 Sep 2026 04:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 05 Sep 2026 04:09 AM IST
विज्ञापन
Diur triumphed in Kabaddi, while Singadhar emerged victorious in Volleyball.
सलूणी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलाल में आयोजित चार दिवसीय अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से पहुंची छात्राओं ने कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और कुश्ती में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी में जीएसएसएस डियूर ने विजेता और जीएच करवाल ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।
वॉलीबाल में जीएसएसएस सिंगाधार विजेता और जीएसएसएस भांदल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में पीएमपीएस डियूर ने पहला और जीएसएस भांदल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कुश्ती के 30 किलोग्राम भार वर्ग में आभा जीएम टिकार प्रथम और नेहा जीएचएस करवाल द्वितीय रहीं। 33 किलोग्राम में नेहा जीएचएस करवाल प्रथम और निहारिका एचपीपीएस मौड़ा द्वितीय, 36 किलोग्राम में रिया कुमारी जीएचएस करवाल प्रथम और वर्षा जीएसएसएस लिग्गा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

39 किलोग्राम में रिया कुमारी जीएचएस करवाल ने पहला और मन्नत सूर्या जीएचएस कांडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 42 किलोग्राम में मानवी जीएचएस सुरंगानी प्रथम और वेदिका कटोच जीएचएस कांडी द्वितीय, 46 किलोग्राम में अवनी ठाकुर एचपीपीएस मौड़ा प्रथम और कनक ठाकुर पीएमपीएस किहार द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

51 किलोग्राम में तमन्ना जीएचएस करवाल प्रथम और शहनाज जीएचएस सुरंगानी द्वितीय रहीं। 54 किलोग्राम में अंक्षी ठाकुर पीएमपीएस किहार ने पहला स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलाल को मुख्यातिथि ने 11 हजार, मांझली पंचायत की प्रधानशीला देवी और पूर्व प्रधान अरुण शर्मा ने 2100 रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed