फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   District level Himachal Day celebration will be held in Chaugan

Chamba News: चौगान में होगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

Thu, 06 Apr 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 06 Apr 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
District level Himachal Day celebration will be held in Chaugan
चंबा। हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 15 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में भाग शिरकत करेंगे। उपायुक्त डीसी राणा ने वीरवार को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जिला अधिकारियों से समारोह की गरिमा के अनुरूप सभी आवश्यक प्रबंध व्यवस्थाओं को समयबद्ध तौर पर सुनिश्चित बनाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसमें पुलिस, एससीसी और एनएसएस के दल भाग लेंगे। समारोह में शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक दलों की ओर से आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं और कार्य करने वाले लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों सम्मानित भी किया जाएगा। उपायुक्त ने चंबा के ऐतिहासिक चौगान में उगे घास को हटाने, रेलिंग और बेंच इत्यादि को रंगरोगन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौगान में स्थापित हाई मास्ट लाइट को जल्द दुरुस्त किया जाए। बैठक के दौरान 17 विभिन्न मदों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। बैठक में कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त मनीष चौधरी ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एसडीएम अरुण शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर, तहसीलदार संदीप कुमार सहित सहायक अभियंता नगर परिषद राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed