फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dirt flowing on the road, making it difficult for pedestrians to walk

Chamba News: रास्ते पर बह रही गंदगी, राहगीरों का चलना मुश्किल

Sun, 15 Dec 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dirt flowing on the road, making it difficult for pedestrians to walk
चंबा। चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ला में कुछ लोगों की ओर से अपने घरों का गंदा पानी सड़कों पर छोड़ने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण रास्ते पर 24 घंटे कीचड़ जमा रहता है, जिससे इस मार्ग से आने-जाने वाले लोग खासे परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

धड़ोग मोहल्ला से होकर पुराने बस स्टैंड से लेकर बारगाह तक जाने वाला रास्ता रोजाना बड़ी संख्या में लोगों और वाहन चालकों की ओर से इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इस रास्ते की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलने वाले लोग और दोपहिया वाहन चालक दोनों ही कीचड़ के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। खासकर पीरबाबा मंदिर के पास स्थिति सबसे खराब हो गई है, जहां रास्ते पर जमा कीचड़ और गंदगी से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया वाहन में फिसलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर नगर परिषद से शिकायत की है। मनीष कुमार, हरीश ठाकुर, संजय शर्मा, प्यार सिंह, योगराज, केवल, किशोर, जय किशन और देसराज जैसे स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से चंबा में बारिश नहीं हुई है, लेकिन धड़ोग में घरों का पानी लगातार बह रहा है और सूखने का नाम नहीं ले रहा है। इसके बावजूद नगर परिषद ने इस गंभीर समस्या पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय लोग नगर परिषद से अपेक्षा करते हैं कि वह इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें, ताकि आने-जाने वालों को राहत मिल सके और सड़क पर फैली गंदगी और कीचड़ से होने वाली बीमारियों से भी बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन इस समस्या से पूरी तरह अवगत है और शीघ्र ही कड़े कदम उठाए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि नगर परिषद इस समस्या का समाधान जल्द ही निकालेगी, ताकि इस मार्ग पर लोगों को और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नीलम नैयर, अध्यक्ष, नगर परिष चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed