फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dipping into water to save yourself from danger

Chamba News: कहीं जान पर भारी न पड़ जाए से राहत के लिए पानी में डुबकी

Sun, 14 Jul 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jul 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Dipping into water to save yourself from danger
चंबा की साल खड्ड में जान  जोखिम में डाल नहाते बच्चे और युवक।संवाद
चंबा। जिले में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए युवा जान जोखिम में डालकर नदी-नालों में नहा रहे हैं। बरसात के मौसम में नदी-नालों में नहाना जोखिमपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन

रोजाना जिले के कई युवा नदी-नालों में नहाते देखे जा सकते हैं। हैरानी की बात है कि प्रशासन भी जान जोखिम में डालकर नदी-नालों में नहाने वाले युवाओं के खिलाफ सख्ती नहीं बरत रहा है। हालांकि, प्रशासन ने आम जनता से बरसात के मौसम में नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन

दरअसल, बरसात के मौसम में ऊपरी पहाड़ों पर कब बारिश हो जाए, इसका पता नहीं चलता है। पहाड़ों पर बारिश होने से नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। इस कारण युवाओं की जान खतरे में पड़ सकती है। पिछले कुछ दिनों से करियां, रजेरा, मैहला और साल खड्ड में नहाने के लिए युवाओं की संख्या काफी बढ़ रही है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है तो उससे निजात पाने के लिए युवा नदी नालों में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नदी-नालों में नहाने वाले युवाओं से सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed