फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dheeraj Naryal became BJP district president for the second time

Chamba News: धीरज नरयाल दूसरी बार बने भाजपा जिला अध्यक्ष

Sun, 05 Jan 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dheeraj Naryal became BJP district president for the second time
चंबा। भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर धीरज नरयाल को चुना है। उन्हें दूसरी बार अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। रविवार को सरोल में जिला अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में सर्वसम्मति से उन्हें जिला अध्यक्ष चुना। किसी अन्य पदाधिकारी ने जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश नहीं है। भाजपा प्रदेश सचिव सुमित शर्मा की अगुवाई में यह चुनाव हुए। चुनाव के उपरांत सरोल में रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन


इस रैली में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, पूर्व डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर, पूर्व विधायक पवन नैयर, जिया लाल, विक्रम जरयाल और नप अध्यक्ष नीलम नैयर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा कि यह चुनाव जिला के 16 मंडल अध्यक्षों की सहमति और वरिष्ठ नेताओं की मर्जी से सर्वसम्मति से हुए हैं। धीरज नरयाल के पिछले कार्यकाल को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने उन पर दोबारा अपनी सहमति जताई है। भाजपा के सदस्य जोड़ो अभियान में चंबा से एक लाख से अधिक नए सदस्य भाजपा के साथ जोड़े गए हैं। उन्हाेंने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। चंबी पांचों विधानसभा सीटों पर भी भाजपा की जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed