{"_id":"66b8ed4fa8d1038b590cd67d","slug":"devotees-move-ahead-to-live-a-devotional-life-deepak-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130812-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तिमय जीवन जीने के लिए अग्रसर रहते हैं भक्त : दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तिमय जीवन जीने के लिए अग्रसर रहते हैं भक्त : दीपक
Sun, 11 Aug 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
चंबा सत्संग भवन मुगला में सत्संग सुनते श्रधालू।संवाद
चंबा। संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महात्मा दीपक ने की। सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया।
इस मौके पर दूरदराज क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। महात्माओं ने सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की शिक्षाओं को विचारों और भजनों से व्यक्त किया। महात्मा दीपक ने कहा कि भक्त हमेशा भक्ति भरा जीवन जीने के लिए अग्रसर रहते हैं। वह स्वयं रोशनी से युक्त रहते हैं, समाज को भी ऐसी प्रेरणा देते हैं। भक्त ही होते हैं, जो संसार को प्रेम, नम्रता, सहनशीलता, विशालता और शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। इन्ही दिव्य गुणों को अपना कर जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है। सत्संग के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। यह जानकारी सेवादार विनोद कुमार ने दी। संवाद
--