फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devotees dance on Shiva hymns, devotional atmosphere

शिव भजनों पर नाचे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ माहौल

Sun, 04 Sep 2022 09:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Devotees dance on Shiva hymns, devotional atmosphere
भरमाणी माता मंदिर के कुंड में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : Chamba
चंबा। मणिमहेश डल झील में राधाष्टमी के शाही स्नान के बाद ऐतिहासिक चंबा चौगान में अब श्रद्धालुओं आराम कर रहे हैं। यात्रा की थकान को मिटाने के लिए शिव भजनों पर खूब थिरक रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को चारों तरफ श्रद्धालुओं ने डेरा डाले रखा। चौगान के हरेक कोने पर मणिमहेश से लौटी छड़ियां के चिह्नों को गाड़ा गया। यहां पर पूजा अर्चना की गई। इससे पूरा चौगान भगवान शंकर के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। चौगान के साथ शहर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मणिमहेश से लौटे श्रद्धालुओं के लिए समितियों ने चौगान में लंगर लगाए।
विज्ञापन

यहां पर दोपहर से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। रविवार को चौगान में रात्रि ठहराव के बाद सोमवार सुबह श्रद्धालु जम्मू रवाना होंगे। श्रद्धालुओं कि मान्यता है कि मणिमहेश जाते समय और लौटते समय एक दिन चौगान में डेरा डाला जाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। यात्रा में जाते वक्त भी वे एक दिन ठहराव चौगान में करते हैं। पड़ाव दर पड़ाव ठहराव के साथ वे यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed