{"_id":"66d1f359771eb08e4f0d94d2","slug":"develop-skills-along-with-studies-sharma-chamba-news-c-88-1-cmb1003-132075-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ कौशल भी करें विकसित : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ कौशल भी करें विकसित : शर्मा
Fri, 30 Aug 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Aug 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में संकाय बीएससी, बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान स्नातक, वाणिज्य स्नातक तथा कला स्नातक भूगोल और लोक प्रशासन प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आने पर नियम, शिष्टाचार, आचरण, कल्ब, सोसायटी, संगठन, सेह शैक्षणिक गतिविधियों, प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव, खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में बताया गया। प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है, जहां विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं। यह जानकारी प्रोफेसर अविनाश ने दी।
--