फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Desraj becomes director of Chamba Zone of State Cooperative Bank

Chamba News: देसराज बने राज्य सहकारी बैंक के चंबा जोन के निदेशक

Fri, 22 Dec 2023 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 Dec 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Desraj becomes director of Chamba Zone of State Cooperative Bank
चंबा। देसराज राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड चंबा जोन के निदेशक चुने गए हैं। शुक्रवार को ओबड़ी में करवाई गई चुनाव प्रक्रिया में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शेर सिंह को 63 मतों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

देसराज को 479 वोट मिले, जबकि शेर सिंह को 416 वोट मिले। कुल 906 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 11 वोट रद्द घोषित किए गए। उधर, राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक चंबा जोन के निदेशक पद को लेकर शुक्रवार को ओबड़ी में चुनाव प्रक्रिया करवाई गई। इस पद को लेकर दो प्रत्याशी शेर सिंह और देसराज आमने-सामने रहे। सुबह दस बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर तीन बजे तक मतदान करने का समय था, लेकिन मतदाताओं की लंबी कतार लगी होने के चलते पांच बजे तक मतदान करवाया गया। पांच साल तक निदेशक का कार्यकाल रहेगा। मतदान प्रक्रिया में जिले भर के सदस्यों ने भाग लिया। इसके बाद मतगणना की गई। इसमें देसराज को विजेता घोषित किया गया। चुनावों को लेकर पुलिस कर्मी भी मौके पर तैनात रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed