{"_id":"656225a7aed8e5a9360d9c34","slug":"departments-should-be-prepared-to-deal-with-disasters-in-winter-chamba-news-c-88-1-ssml1006-12836-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सर्दियों में आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सर्दियों में आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें विभाग
Sat, 25 Nov 2023 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। सर्दियों में पांगी घाटी में आपदा से निपटने के लिए सरकारी विभाग मुस्तैद रहेंगे। इसके लिए अभी से विभागों को तैयारी करनी होगी।
यह निर्देश आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने शीतकालीन तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने सभी विभागों से सर्दी के मौसम में सभी उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को घाटी की सड़कों को बहाल रखने और आवश्यक मशीनरी पहले से तैनात रखने को कहा। जल शक्ति विभाग को बर्फबारी के दौरान पाइपलाइन दुरुस्त रखने, स्वास्थ्य और आयुष विभाग को भी दवाइयों के स्टॉक को चेक करने और दूरदराज क्षेत्रों में समय-समय पर मेडिकल कैंप लगवाने को कहा। उन्होंने विद्युत बोर्ड को भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। कहा कि मौसम के पूर्व अनुमान की चेतावनी की सूचना का व्यापक प्रसार किया जाए। इस दौरान एसडीएम पांगी रमन घरसंगी, बीएमओ सुभाष ठाकुर, बीडीओ सुरजीत सिंह मेहता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
--