{"_id":"619d17c464c21e477c749889","slug":"demand-to-run-government-bus-for-jatkari-chamba-news-sml3911734199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटकरी के लिए सरकारी बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटकरी के लिए सरकारी बस चलाने की मांग
विज्ञापन
जटकरी पंचायत के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर पर ग्राम पंचायत जटकरी के लिए एचआरटीसी की बस सुविधा नहीं है। बस सुविधा के अभाव में लोग पैदल और निजी वाहन हायर कर मुख्यालय सहित अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए मजबूर हैं। वहीं, लड़कियां उच्च शिक्षा हासिल करने से भी वंचित रह रही हैं। मुख्यालय से कोलका होते हुए जटकरी तक बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त डीसी राणा से मिला और बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई।
अनुराग ठाकुर, रविंद्र कुमार, अबू कुमार, बंटू, राकेश कुमार, विजय कुमार, अमित कुमार और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत को सड़क से जुड़े दस वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। एक वर्ष पहले ही उनके गांव की सड़क पक्की हुई है लेकिन, अभी तक क्षेत्र में बस सेवा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। मुख्यालय से पंचायत की दूरी 28 किमी है लेकिन, बस सेवा न होने से क्षेत्र की 30 हजार से अधिक की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कहा कि बस सेवा की मांग को लेकर विधायक और आरटीओ को भी अवगत करवाया गया है लेकिन, अभी तक बस सेवा का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने उपायुक्त से आरएम को निर्देश जारी कर निगम की बस को कोलका से होते हुए जटकरी तक शुरू करवाने की मांग की है। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि इसके बारे में एचआरटीसी प्रबंधन को उचित निर्देश दिए जाएंगे।