{"_id":"672fa16da6153c90de0dff0c","slug":"demand-to-run-buses-soon-on-chamba-ghatgala-jhutar-and-nadal-routes-chamba-news-c-88-1-cmb1002-136769-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-घटगला, झूटार और नड्डल रूटों पर जल्द बसें चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-घटगला, झूटार और नड्डल रूटों पर जल्द बसें चलाने की मांग
Sat, 09 Nov 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शनिवार को क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर चंबा से घटगला, चंबा-झूटार और चंबा-नड्डल रूट पर सरकारी बसों की सेवा फिर से शुरू करने की मांग की। इन रूटों पर बस सेवा कई दिनों से बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि पिछले कई महीनों से यह बसें बंद पड़ी हैं। इसको लेकर कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। इन बसों से भलेई, ब्रंगाल, वांगल, हडला, झूटार, भलोगी, मंगलेरा और नड्डल के लोग लाभान्वित हो रहे थे, लेकिन जब से ये बसें बंद हुई हैं, तब से इन इलाकों के लोगों को निजी वाहनों और टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि क्षेत्र के निवासियों को सरकारी बसों की सेवा मिलना अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इन रूटों पर बसों के संचालन से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द इन बसों को पुनः चालू किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इसकी सुविधा मिल सके।