फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand to release pending DA installments before Diwali

Chamba News: दिवाली से पहले डीए की बकाया किस्तें जारी करने की मांग

Mon, 05 Oct 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Oct 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Demand to release pending DA installments before Diwali
हरदासपुर में बिजली बोर्ड पेंशनर्स की मासिक बैठक, करीब 60 पेंशनरों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

लंबित देनदारियों पर चर्चा, जीवन प्रमाण पत्र 30 नवंबर तक ऑनलाइन जमा करवाने की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की मासिक बैठक सोमवार को राज्य बिजली बोर्ड विश्राम गृह हरदासपुर में हुई।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य विश्वामित्र महाजन ने की। करीब 60 पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत सेवानिवृत्त अधीक्षक ग्रेड-2 टेक चंद के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर हुई। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बैठक में पेंशनरों की लंबित देनदारियों समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। करण, हरिंदर सिंह और दया कांत शर्मा ने अपने विचार रखे। मुकेश बेदी ने सरकार से लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते की किस्तें दिवाली से पहले जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बकाया राशि मिलने से पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दलीप चौणा ने जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेंशनर एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाएं, ताकि इसके अभाव में पेंशन बंद न हो। बैठक में निक्कू राम, मदन दयाल, धर्मवीर शर्मा समेत अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed