{"_id":"669bef3c0431f1137609e97a","slug":"demand-for-necessary-machines-sought-from-all-departments-of-the-medical-college-chamba-news-c-88-1-ssml1006-129400-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों से मांगी जरूरत की मशीनों की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों से मांगी जरूरत की मशीनों की डिमांड
Sat, 20 Jul 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आने वाले समय में आधुनिक मशीनों से मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए प्रबंधन ने सभी विभागों ने मशीनों की जरूरतों को लेकर डिमांड मांगी है।
प्रबंधन ने सरकार के निर्देशानुसार विभागों से इसे मांगा है। सरकार मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए नई एवं आधुनिक मशीनें लगाने की योजना बना रही है। चंबा मेडिकल कॉलेज में हाल ही में अल्ट्रासाउंड की नई मशीन लगी है। इससे पहले एमआरआई और सीटी स्कैन की मशीन लगी थी। अन्य विभागों में पुरानी मशीनों से काम चलाया जा रहा था। इसके चलते प्रबंधन ने सभी विभागों के अध्यक्षों से नई मशीनों की जरूरतों को लेकर डिमांड मांगी है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों ने अपनी-अपनी आवश्यकता के अनुसार नई मशीनों के लिए मांग भी प्रबंधन को दे दी है।
प्रबंधन की तरफ से यह मांग सरकार तक पहुंचा दी गई है। सरकार जल्द इस दिशा में उचित कदम उठा सकती है। सरोल में बने मेडिकल कॉलेज में कई विभागों की ओपीडी शिफ्ट होने वाली हैं। ऐसे में सरकार नए भवन में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने का प्रयास कर रही है। इसके चलते सभी विभागों से मशीनों को लेकर डिमांड मांगी गई है। प्राचार्य डॉक्टर एसएस डोगरा ने बताया कि सरकार की तरफ से जैसे दिशा-निर्देश प्राप्त हो रहे हैं। उसके अनुसार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
--