फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand for early settlement of pensioners' outstanding dues

Chamba News: पेंशनरों की लंबित देनदारियां जल्द चुकाने की मांग

Sat, 12 Sep 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 12 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Demand for early settlement of pensioners' outstanding dues
सेवानिवृत्त आंबेडकर कर्मचारी संघ की धड़ोग में बैठक, चार साल में देय डीए की आठ में से पूरी किस्तें नहीं मिलीं
विज्ञापन

11 प्रतिशत डीए की किस्त समेत कई वित्तीय देनदारियां लंबित, सरकार की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सेवानिवृत्त आंबेडकर कर्मचारी संघ की मासिक बैठक शनिवार को धड़ोग में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष भीम राज वर्धन ने की। इसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया और पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में पेंशनरों और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के रवैये पर रोष जताया गया। सदस्यों ने कहा कि विधानसभा के पटल पर कई बार घोषणाएं और आश्वासन दिए गए, लेकिन पेंशनरों को उनका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया है। इससे पेंशनरों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि मांगों के समर्थन में पेंशनरों ने एक सितंबर को आंबेडकर भवन, शिमला में विशाल रैली भी की थी। इसके बावजूद लंबित मांगों के समाधान की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ सदस्यों ने कहा कि वर्तमान सरकार के करीब चार साल के कार्यकाल में नियमानुसार महंगाई भत्ते की आठ किस्तें जारी होनी थीं, लेकिन सभी किस्तें नहीं मिली हैं। 11 प्रतिशत डीए की किस्त समेत कई वित्तीय देनदारियां अब भी लंबित हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय संकट के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा रही है, जबकि नई नियुक्तियों और सरकारी वाहनों की खरीद पर खर्च किया जा रहा है। संघ ने सभी लंबित वित्तीय देनदारियों का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की। साथ ही पेंशनरों के आंदोलन को आगे भी समर्थन देने की बात कही।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed