{"_id":"67d6cfffdf47edc1900ac924","slug":"demand-for-construction-of-holi-utrala-road-echoed-in-delhi-chamba-news-c-88-1-ssml1006-146208-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दिल्ली में गूंजी होली-उतराला सड़क के निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दिल्ली में गूंजी होली-उतराला सड़क के निर्माण की मांग
Mon, 17 Mar 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में गद्दी विकास समिति के वार्षिक समारोह का शुभारंभ करते विधायक डॉ. जनक राज सांसद इंदु गो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। दिल्ली में भी गद्दी समुदाय के लोगों की मांगें गूंज उठी हैं। दिल्ली में हुए ‘गद्दी विकास समिति’ के वार्षिक समारोह में गद्दी समुदाय की वंचित उपजातियों को जनजातीय दर्जा देने के साथ ही होली-उतराला मार्ग के निर्माण की मांग उठाई। समारोह में भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने की, जबकि लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज विशेष अतिथि रहे। विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले गद्दी समुदाय ने ‘गद्दी विकास समिति’ बनाई है। समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दोनों सांसदों के समक्ष गद्दी समुदाय के हितों से जुड़े प्रमुख मुद्दे उठाए।
उन्होंने कहा कि होली-उतराला मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी। साथ ही, गद्दी समुदाय के जो लोग अभी तक जनजातीय दर्जा हासिल नहीं कर सके हैं, उन्हें यह अधिकार दिलाने की भी आवश्यकता है। समारोह में मशहूर हिमाचली गायक सुनील राणा ने गद्दी संस्कृति से जुड़े गीत प्रस्तुत किए, जिन पर विधायक, राज्यसभा सांसद और लोकसभा सांसद ने भी मंच पर नृत्य किया।
विज्ञापन
इस आयोजन में गद्दी समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिन्होंने अपनी संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने का संकल्प लिया।