फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand for a Mini Secretariat in Chuwari Gains Momentum

Chamba News: चुवाड़ी में मिनी सचिवालय की मांग ने पकड़ा जोर

Wed, 15 Apr 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Demand for a Mini Secretariat in Chuwari Gains Momentum
लोग की विस अध्यक्ष से मांग, एक ही छत के नीचे मिलें सभी कार्यालयों के अधिकारी
विज्ञापन

स्थानीय लोग बोले - दूरदराज तक फैली है पंचायत, आने-जाने में बीत जाता है समय
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात के चुवाड़ी मुख्यालय में मिनी सचिवालय की मांग जोर पकड़ने लगी है।
स्थानीय लोगों ने विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से गुहार लगाई है कि चुवाड़ी में मिनी सचिवालय का निर्माण किया जाए जिससे लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। एक की छत के नीचे सभी कार्यालयों के अधिकारी मिल जाएं।

स्थानीय लोगों में उत्तम चंद, कुशल कुमार, सुरेंद्र सिंह, कमल किशोरी, अजय कुमार, रंजीत शर्मा, सुरेश कुमार, करम चंद, रमेश सिंह ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, अश्वनी शर्मा, रमेश चंद और भूषण सिंह ने बताया कि वर्तमान में चुवाड़ी मुख्यालय में सभी कार्यालय अलग-अलग जगह है। इसके चलते लोगों को पूरा दिन अलग-अलग जगह स्थित कार्यालयों के चक्कर काटने में ही बीत जाता है। भटियात क्षेत्र काफी बड़ा है। दूरदराज क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं। ऐसे में आवाजाही और कार्यालय घूमते-घूमते ही समय लग जाता है। अगर सरकार मिनी सचिवालय की व्यवस्था करती है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मांग की है कि जल्द चुवाड़ी मुख्यालय में मिनी सचिवालय बनाया जाए। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जल्द ही लोगों को सौगात दी जाएगी। सरकार के ध्यान में भी यह मामला है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed