{"_id":"6a8b1cd3fb9784afcc0222ae","slug":"deliberations-on-preparations-for-the-pathka-holy-dip-festival-chamba-news-c-88-1-cmb1002-194135-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पाथका के न्हौण पर्व की तैयारियों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पाथका के न्हौण पर्व की तैयारियों पर मंथन
Sun, 23 Aug 2026 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। कुंजर महादेव पाथका कमेटी की बैठक शनिदेव मंदिर समोट में कमेटी अध्यक्ष रणजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और राधाष्टमी न्हौण पर्व की तैयारियों पर चर्चा की गई।
श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया गया। बैठक में न्हौण के दौरान कमेटी सदस्यों की ड्यूटी लगाने को लेकर भी चर्चा हुई। व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से चलाने के लिए कमेटी के कुछ पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने पर सहमति बनी। मंदिर परिसर में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करने, कैंपस में लाइटें लगाने और मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने को लेकर भी चर्चा हुई। न्हौण के दौरान बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए नया जनरेटर लेने का निर्णय लिया। बैठक में कमेटी के रमेश कुमार, वीरवाहन सिंह, अजय नाग, जितेंद्र धीमान, विकास गुप्ता सहित करीब 60 सदस्य मौजूद रहे। संवाद
--