फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Debris dropped due to blasting, still Khadramukh-Holi road not opened

Chamba News: ब्लास्टिंग से गिराया मलबा, फिर भी नहीं खुला खड़ामुख-होली मार्ग

Sat, 20 Apr 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Apr 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Debris dropped due to blasting, still Khadramukh-Holi road not opened
चंबा में खड़ामुख के पास भूस्खलन के चलते बंद पड़ा एनएच।संवाद
होली (चंबा)। सुहागा गांव के पास बंद खड़ामुख-होली मार्ग पर 88 घंटे बाद भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। मार्ग बहाल करने के लिए अब तक के सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं।
विज्ञापन

एक तरफ पहाड़ी से भूस्खलन नहीं थम रहा है, दूसरी ओर ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ना शुरू हो गई हैं। होली क्षेत्र का जिला मुख्यालय से पूरी तरह संपर्क कट गया है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्लास्टिंग की गई। इसके जरिये मलबा तो निकला, लेकिन भूस्खलन नहीं थम पाया है। निचली सड़क पर भर भराकर मलबा निकलता जा रहा है। ऐसे में मार्ग को बहाल करने का कार्य थम गया है। हालांकि, विभागीय मशीनरी मौके पर मौजूद है, मगर भूस्खलन न रुकने के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही हैं। उधर, होली के लिए आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, अंडा और ब्रेड की सप्लाई वैकल्पिक रास्ते से कर दी गई है, लेकिन हरी सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगाें में अजय कुमार, विनोद कुमार, नसीब सिंह, अमर सिंह और राकेश कुमार ने बताया कि यह मार्ग चार दिन से बंद है। खाद्य पदार्थाें की कमी आनी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि यह मार्ग पिछले करीब चार दिन से बंद है। सुहागा नामक गांव के समीप भूस्खलन हो रहा है। कुल मिलाकर मार्ग बहाल न होने के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भाल चंद ने कहा कि विभाग की ओर से भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को ब्लास्टिंग भी की गई, मगर भूस्खलन थम नहीं रहा है। कहा कि पहाड़ी से भूस्खलन रुकने के बाद ही मलबा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उपमंडल अधिकारी नागरिक भरमौर कुलवीर सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता के साथ संपर्क में हैं। ब्लास्टिंग के बाद सड़क पर गिरे मलबे को हटा कर देररात तक मार्ग को खोलने का प्रयास रहेगा। दोबारा भूस्खलन होता है तो मार्ग खोलने में दिक्कत आ सकती है। बताया कि होली उपमंडल में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की सप्लाई गरिमा-सियूर मार्ग के जरिये पहुंचाई जा रही है। यदि कहीं कोई कमी पेश आती है तो वस्तुओं की उपलब्धता करवा दी जाएगी।
--

चंबा में खड़ामुख के पास भूस्खलन के चलते बंद पड़ा एनएच।संवाद

चंबा में खड़ामुख के पास भूस्खलन के चलते बंद पड़ा एनएच।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed