फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dead body of Kangra youth found in Ravi, family members created ruckus, said - murder has taken place

Chamba News: रावी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, परिजनों ने किया हंगामा, बोले- हुई है हत्या

Tue, 05 Dec 2023 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Kangra youth found in Ravi, family members created ruckus, said - murder has taken place
चंबा मेडिकल कॉलेज में लापता युवक का  शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया से  पहले एसपी से बात
चंबा। विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अधीन आते लूणा में 20 दिन से लापता चल रहे युवक का शव संदिग्ध अवस्था में रावी नदी में मिला हैं। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अभिमन्यु भनोट पुत्र सुरेंद्र जीत भनोट निवासी गंगवाल, इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। युवक की मौत पर परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है। वहीं, बुधवार को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचे गुस्साए परिजनों ने युवक की मौत को हत्या करार देते हुए 14 लोगाें की गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे से सायं चार बजे तक चले इस हंगामे के बाद आखिरकार पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव, पुलिस उप अधीक्षक विनोद धीमा मौके पर पहुंच परिजनों की बात विस्तार से सुनीं। एसपी चंबा के मामले की गहनता से जांच करने और जल्द इस मामले से पर्दा उठाने का आश्वासन देने के बाद सायं 5:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाने को परिजनों ने हामी भरी। मृतक के बड़े भाई अर्जुन बताया कि उनके भाई अभिमन्यु की हत्या कर शव रावी नदी में फेंका गया है। उनका भाई अभिमन्यु बीते चार माह से लूणा स्थित एक कैफे में बतौर शेफ कार्यरत था। अभिमन्यु ने उसे 16 नवंबर 2023 को रात नौ बजकर नौ मिनट पर कॉल किया। उसने बताया कि कैफे मालिक की आपसी रंजिश के चलते 14 लोगों ने कैफे में हमला किया है। उसे भी हमलावरों ने चोटिल किया है। जान बचाने के लिए वह वहां से भाग रहा है।
विज्ञापन

तीन लोग उसका पीछा कर रहे हैं। वह उसके संपर्क में रहे। एक मोबाइल नंबर के बंद होने के बाद दूसरे मोबाइल पर कॉल अवश्य कर लें। इसके बाद रात साढ़े नौ बजे के करीब अभिमन्यु का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद भाई का फोन बंद होने से वह गैहरा चौकी पहुंचा। साथ ही लापता भाई की तलाश को लेकर एसपी से भी गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने 112 और सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई। 20 दिन बाद उसके भाई का शव मिला है। हालांकि, पुलिस को शव मिलने पर उनकी देखरेख में निकालना चाहिए था। बावजूद ऐसा नहीं हुआ। अब पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। इसके बाद ही पोस्टमार्टम हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूणा में रावी नदी के किनारे लापता चल रहे युवक का शव बरामद हुआ है। परिजनों के शक जताने को लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम बुधवार को चंबा पहुंच रही है। घटनास्थल और शव का निरीक्षण करने के बाद वे अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed