फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dead bodies of accident victims Manimahesh passengers handed over to family members

Chamba News: परिजनों को सौंपे हादसे का शिकार मणिमहेश यात्रियों के शव

Sun, 17 Sep 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of accident victims Manimahesh passengers handed over to family members
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कार दुर्घटना में जिन दो मणिमहेश यात्रियों की मौत हुई थी, उनके शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात को गैहरा के पास बत्ती दी हट्टी नामक स्थान पर कार दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। मृतकों की पहचान सुदेश कुमार (43) पुत्र जगदीश मित्तल निवासी गांव व डाकघर धमेटा तहसील नूरपुर और चरणजीत सिंह (42) पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव खन्नी तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। दोनों मणिमहेश यात्रा पूरी कर वापस घर जा रहे थे। गैहरा के पास अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे रावी नदी में जा गिरी।
विज्ञापन

गाड़ी को चरणजीत सिंह चला रहा था। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शनिवार रात को पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिए। साथ में मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी। रविवार को सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। चश्मदीदों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed