{"_id":"65b930cd88b4e174af0c8d09","slug":"day-boarding-school-will-be-built-on-four-hectares-of-land-in-udaipur-chamba-news-c-88-1-cmb1003-117376-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: उदयपुर में चार हेक्टेयर भूमि पर बनेगा डे बोर्डिंग स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: उदयपुर में चार हेक्टेयर भूमि पर बनेगा डे बोर्डिंग स्कूल
Tue, 30 Jan 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सदर विधानसभा के तहत उदयपुर में चार हेक्टेयर भूमि पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण होगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर वन विभाग को एफसीए क्लीयरेंस के लिए मामला भेजा है। इसके बाद प्रस्ताव राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। यहां से एफसीए क्लीयरेंस मिलेगी। इसके बाद स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। यहां नर्सरी से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जाएगी। खास बात यह है कि ये स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लेस होंगे। विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान के साथ स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा उपलब्ध होगी।
प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि चार हेक्टेयर भूमि पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण होगा। जगह की तलाश कर ली गई है। एफसीए केस बनाकर जिला स्तर पर वन विभाग को प्रेषित किया गया है। इसके बाद राज्य स्तर पर यह मामला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
--