{"_id":"654633b0659b53898605a99e","slug":"darkness-spread-on-the-streets-and-intersections-of-dalhousie-city-chamba-news-c-88-1-ssml1006-11341-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी शहर की गलियों और चौक-चौराहों पर पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी शहर की गलियों और चौक-चौराहों पर पसरा अंधेरा
Sat, 04 Nov 2023 05:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। सात दिन के नोटिस के बाद भी जब नगर परिषद डलहौजी ने लंबित बिजली बिल नहीं भरा तो बोर्ड ने स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काट दिया है। पर्यटन नगरी डलहौजी में नगर परिषद की लापरवाही के कारण मुख्य चौक-चौराहों और गलियों में अंधेरा पसर गया है। नगर परिषद ने पिछले कई सालों से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है और बोर्ड का 4.72 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।
नगर परिषद लंबित बिजली बिल का भुगतान करने में आना-कानी कर रही है। इसके कारण बोर्ड ने सात दिन पहले नगर परिषद को लंबित बिल चुकाने का नोटिस दिया था। नोटिस के बावजूद भी जब बिल का भुगतान नहीं किया तो बोर्ड ने नगर परिषद के दायरे में आने वाली सभी स्ट्रीट लाइटों का बिजली कनेक्शन काट दिया है। इसके चलते पर्यटन नगरी डलहौजी में अंधेरा पसर गया है।
नगर में स्ट्रीट लाइट न होने से पर्यटकों और स्थानीय जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं, रात को आवाजाही करने वाले लोगों को जंगली जानवर से सामना होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौड़ ने बताया कि नगर परिषद डलहौजी की स्ट्रीट लाइटों का बकाया बिल जो कि पिछले कई वर्षों से नहीं चुकाया गया है, उसकी राशि 4.72 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी थी। इसे चुकाने के लिए नोटिस भी दिया गया, लेकिन नगर परिषद ने बिल नहीं भरा। इस कारण शहर की स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काटा गया है।
जुर्माना और ब्याज की राशि बकाया, भर दिया है बिलः ईओ
नगर परिषद डलहौजी की कार्यकारी अधिकारी (ईओ) राखी कौशल ने बताया कि उक्त बकाया राशि केवल जुर्माना और ब्याज की है। बिलों की मूल राशि नगर परिषद पहले ही विद्युत बोर्ड को जमा करवा चुकी है। इस जुर्माने और ब्याज की राशि के मामले को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया गया है। सरकार की तरफ से जल्द इसके निपटारे का आश्वासन भी दिया गया है।